जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़ रुपये से बनेंगे पांच बड़े पुल
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को पांच बड़े पुलों की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इन पुलों के निर्माण के लिए राज्य शासन ने 16 करोड़ 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस पहल से जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीणों को बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी दिशा में जशपुर जिले में पुल निर्माण की स्वीकृति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य सड़कों और विकासखंड मुख्यालयों से मजबूत होगा।