गौशाला में सोते वक्त JDU नेता के पिता की नृशंस हत्या, धारदार हथियार से किए गए कई वार
18 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रोहतास बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर अपराधियों ने एक किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वे युवा जदयू नेता अजय कुमार भोला के पिता थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गौशाला में सोए हुए थे जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के अमरा गांव की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पारस नाथ सिंह के रूप में हुई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वे युवा जेडीयू नेता (युवा प्रखंड अध्यक्ष, तिलौथू) अजय कुमार भोला के पिता थे।