दबंग आवाज़
झारखंड पुलिस ने तीन किशोरियों से गैंगरेप करने वाले 18 नाबालिगों को किया गिरफ्तार
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
झारखंड झारखंड पुलिस ने खूंटी जिले में तीन किशोरियों से गैंगरेप करने के आरोप में 18 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने बताया कि 12-17 साल की उम्र के आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है और पीड़ित लड़कियों की सोमवार को चिकित्सा जांच कराई जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है, जब पांच लड़कियां रानिया इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं, तो कुछ लड़के उनका पीछा करने लगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पांचों लड़कियों को पकड़ पास के ही जंगली क्षेत्र में ले गए। इसी बीच दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली और लड़कों ने तीन किशोरियों (उम्र 12 से 16 साल) के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें