शिक्षित बेरोजगारों के लिए 10 मार्च को होगा जॉब फेयर का आयोजन
9 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा सोमवार, 10 मार्च को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सोमवार, 10 मार्च सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड रायपुर और सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव एवं कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।