पीएम मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में पंजाबी लेखिका को जज की फटकार, कोर्ट में तीखी बहस
22 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के मामले में मशहूर लेखिका व शिक्षाविद मधु पूर्णिमा किश्वर बुरी तरह फंस गई हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अदालत ने इस मामले में पेश न होने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोनाली सिंह ने अपने फैसले में कहा कि इन्हें अदालत की कोई परवाह नहीं है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनके बर्ताव से ऐसा लग रहा है कि वह जानबूझकर मुकदमे से बचने का प्रयास कर रही हैं। 19 नवंबर को हुई सुनवाई में भी मधु गैरहाजिर थीं, हालांकि उनके वकील ने मेडिकल आधार पर पेशी से छूट की मांग की थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अर्जी को जज ने खारिज कर दिया और दोबारा से उनके जमानती वारंट जारी कर दिए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगली तारीख पर भी वह पेश नहीं हुईं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाएंगे।