भोपाल सांसद आलोक शर्मा की शिकायत के बाद जागे नगर निगम ने रविवार को टीटी नगर नगर में कार्रवाई की, नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने तथा अवैध निर्माणों को तोड़ने तथा आवागमन में बाधक वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई,कार्रवाई में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी शामिल रहा।