बहन करिश्मा को करीना ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘दुनिया की सबसे मजबूत लड़की’
25 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई, बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनकी बहन करीना कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने करिश्मा को ‘दुनिया की सबसे मजबूत लड़की’ का टैग दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की। इस फोटो में बहन करिश्मा कपूर और करीना के पति सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने इस फोटो को अपनी ‘सबसे पसंदीदा’ तस्वीर बताया और लिखा, “यह तस्वीर मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे प्यारी लड़की के लिए…” करीना ने आगे लिखा, “हमारे लिए यह साल थोड़ा मुश्किल भरा रहा है, लेकिन लोग कहते हैं, मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता।