टेस्ट टीम के नए टॉप ऑर्डर के साथ धैर्य बनाए रखें, युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करने का फैसला किया: हेड कोच
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की टीम जब 25 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी तो स्कोर 22 रन पर 3 विकेट हो गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके पीछे का कारण ये था कि टॉप 4 में तीन ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्हें कुछ ही मैचों का अनुभव था या वे टॉप ऑर्डर में अनुभवहीन थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यही कारण है कि टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि टेस्ट टीम के नए टॉप ऑर्डर के साथ धैर्य बनाए रखें। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करने का फैसला किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चोट के कारण सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और फॉर्म के कारण मार्नस लाबुशेन के बारबाडोस टेस्ट से बाहर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने शीर्ष चार में 3 बदलाव किए।