पुरी हादसे पर खड़गे और राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा – यह एक बड़ी त्रासदी
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भुवनेश्वर ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है। खड़गे ने इस घटना में लापरवाही को अक्षम्य बताया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जीवन की रक्षा सर्वोपरि है और इस जिम्मेदारी में कोई चूक स्वीकार्य नहीं है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,'' महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह घटना शुक्रवार को यात्रा के दौरान 500 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आने के बाद हुई है। मेरी कामनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।