दबंग आवाज़
खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान
11 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अलका सोनी ने एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया और परिवार सहित नगर का गौरव बढ़ाया। खरोरा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खरोरा नगर की होनहार छात्रा अलका सोनी ने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे खरोरा नगर में खुशी का माहौल है। अलका ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि से नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अलका, खरोरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी सूरज सोनी एवं शोभा सोनी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर एमिटी यूनिवर्सिटी में हमेशा प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें