खुर्शीद आलम जूते की माला लेकर मंच पर आ गए, कहा- काम नहीं किया तो जूते की माला पहना दो
17 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बेतिया बिहार के पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने अनोखे अंदाज में जनता की अदालत का सामना किया। रविवार को सिकटा विधानसभा क्षेत्र में एक सम्मान समारोह में उन्होंने खुद के लिए चप्पलों की माला लेकर पहुंचकर सबको चौंका दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर जनता उनके काम से संतुष्ट नहीं है तो उन्हें सिक्कों से नहीं, चप्पलों से तौला जाए। हालांकि, बाद में समर्थकों ने उन्हें एक क्विंटल सात किलो सिक्कों से तौलकर सम्मानित किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खुर्शीद आलम, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं, अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। जब पूर्व मंत्री जूते-चप्पल की माला लिए पहुंचे बेतिया के सिकटा विधानसभा क्षेत्र में एक अनोखा वाकया हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जेडीयू के पूर्व विधायक और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रहे खुर्शीद आलम बैशाखवा के एक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। आलम यहां बाइक रैली के साथ पहुंचे थे।