इनमें से एक का हाल ही में उद्घाटन हुआ है, जबकि दूसरी का विस्तार किया जा रहा है। किम ने कहा कि उनका यह ताजा दौरा कोरियन पेनिनसुला पर हर पल मंडरा रहे न्यूक्लियर खतरों के जवाब में नॉर्थ कोरिया की डिफेंस कैपेबिलिटी को मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा है। किम ने बुधवार को एक न्यूक्लियर-पावर्ड इक्विपमेंट प्रोडक्शन बेस और एक न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टीट्यूट का भी दौरा किया। साल 2010 में अमेरिकी स्कॉलर्स को अपने मुख्य योंगब्योंग न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स में यूरेनियम एनरिचमेंट साइट दिखाने के बाद से नॉर्थ कोरिया ने कुछ ही बार ऐसी साइट्स का खुलासा किया है.