किताबी ज्ञान के साथ फैक्ट्रियों में मिलेगा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, चार करोड़ से संवरेगा लखनऊ ITI परिसर
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लखनऊ चारबाग के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही किताबी ज्ञान के साथ कारखाने में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए परिसर के भवन को नया स्वरूप देने का कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
करीब चार करोड़ की लागत में स्मार्ट क्लासरूम के साथ ही प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी के बराबर आईटीआई को दर्जा देकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आईटीआई में अब सिर्फ किताबी ज्ञान और प्रमाण पत्र से काम नहीं चलेगा। विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के साथ कारखानों में मशीनों पर काम करने का मौका भी मिलेगा।