दबंग आवाज़
चैम्पियंस ट्रॉफी का आज से आगाज, पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी कीवी टीम
19 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कराची आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का इंतजार खत्म होने जा रहा है. आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब खिलाड़ियों का जलवा देखने के लिए बेताब क्रिकेट फैन्स इस वनडे टूर्नामेंट को करीब से देखेंगे.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आज (19 फरवरी) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में ओपनिंग मैच खेला जाएगा, जिसके साथ ही टूर्नामेंट का आगाज होगा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शायद ही किसी क्रिकेट आयोजन में इतना तनाव, दो अहम प्रतिभागियों के दो प्रशासनिक बोर्ड की जिद और मेजबान स्टेडियमों की तैयारियों को लेकर आशंकाएं देखने को मिली हों, लेकिन एक बार जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के कप्तान पहले मैच के टॉस के लिए उतरेंगे तो मैदान से बाहर की ये सारी बातें हाशिये पर चली जाएंगी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पाकिस्तान ने पिछली बार 2017 में खिताब जीता था. मैच से पहले कीवी टीम को बड़ी राहत मिली है, जहां उनके स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पूरी तरह फिट हो गए हैं। ऐसे में टीम कराची में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें