दबंग आवाज़
कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, अध्यक्ष पद पर किया कब्जा
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जशपुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा में वर्चस्व के बीच कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है. अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने जीत हासिल की है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भाजपा प्रत्याशी की मांग पर दोबारा मतों की गणना की गई थी, लेकिन इसमें भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे ही रहे. कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील का मुकाबला भाजपा के सुदबल राम यादव से था.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच चले कांटे की टक्कर में आखिरकार कांग्रेस के विनयशील ने महज 81 मतों से सुदबल राम यादव को पराजित किया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस परिणाम पर आपत्ति जताते हुए भाजपा प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की, जिस पर फिर से हुई मतों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें