कूनो बना चीतों का ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर, 3 माह में 4 मादा चीता बनीं मां, प्रबंधन ने बदली रणनीति
28 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
श्योपुर मध्यप्रदेश का कूनो नेशनल पार्क अब चीतों का केवल आश्रय स्थल नहीं रहा, बल्कि एक सफल चीता प्रजनन केन्द्र के रूप में दुनिया भर में अलग पहचान बना चुका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते यहां की जलवायु और पारिस्थितिकी तंत्र में पूरी तरह से रच बस गये हैं। कूनो की धरती अब आये दिन नन्हे शावकों की किलकारियों से गूंज रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लुप्त हो चुके चीतों के देश में फिर से बसाने का सपना ‘प्रोजेक्ट चीता’ मुख्यमंत्री डॉ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मोहन यादव के नेतृत्व में केन्द्र-राज्य के विभागों के समन्वय और प्रबंधन से वन्य-जीव संरक्षण के क्षेत्र में नये इतिहास लिखे जाने के साथ साकार हो रहा है।