बिहार में लाखों छात्राओं के खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपये आने का रास्ता साफ
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार की लाखों छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रेजुएशन के बाद राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के खाते में आने का रास्ता साफ हो गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य में ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं के खाते में पैसा भेजा जाता है। लेकिन आधार वेरिफिकेशन न होने पाने की वजह से यह पैसा अटका हुआ था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब बिहार सरकार ने आधार जांच की अनुमति का रास्ता साफ करा लिया है। सरकार की ओर से गजट जारी करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आवेदन के लिए पोर्टल फिर से खोल दिया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जो छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करेंगी, उनके रिजल्ट के साथ फॉर्म का मिलान कराया जाएगा। इसके अलावा आधार नंबर की भी वेरिफिकेशन होगी। फिर आधार लिंक बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।