लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रयागराज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ उन्होंने त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है। जहां संत ऋषि मुनियों की अद्भुत वाणी हैं, करोड़ो लोगों की श्रद्धा है और मां गंगा का किनारा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है। आत्मा और मन की शांति के साथ देश में समृद्धि और खुशहाली आए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महाकुंभ पर राजनीति नहीं करना चाहिए लोकसभा स्पीकर ने आगे कहा कि हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए।