दबंग आवाज़
बैंक से पत्नी के इलाज के लिए निकाले थे पैसे, रिटायर्ड सीसीएल कर्मी से डेढ़ लाख की लूट
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पलामू पलामू के मेदिनीनगर शहर में सोमवार शाम लूट की एक बड़ी वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाश रिटायर्ड सीसीएल कर्मी से 1.50 लाख रुपए लूट फरार हो गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति की पहचान मधुसूदन नारायण के रूप में हुई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना के संबंध में पीड़ित शख्स ने बताया कि वह स्टेट बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे, इसी दौरान दो की संख्या में बाइक पर सवार होकर बदमाश उनके पास आए और उनके हाथ से पैसों से भरा झोला छीन भाग गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मधुसूदन नारायण ने बताया कि झोले में 500 रुपए के तीन बंडल और चेकबुक था। उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी के इलाज के लिए बैंक से पैसे निकलावाए थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें