बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 19,958 मेगावाट दर्ज की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खास बात यह रही कि बिजली की इस रिकॉर्ड मांग की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। प्रदेश में मांग के अनुरूप पूरी बिजली उपलब्ध कराकर विद्युत कंपनियों ने निर्बाध आपूर्ति की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से पूरा किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही मध्यप्रदेश ने अपनी पिछली अधिकतम मांग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 14 जनवरी 2026 को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 19,895 मेगावाट दर्ज की गई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आज की मांग इससे 63 मेगावाट अधिक रही। प्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (सीजेड डिस्कॉम) क्षेत्र में भी बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया।