दबंग आवाज़
हरि-हर मिलन में चांदी की पालकी से गोपाल मंदिर पहुंचे महाकाल, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी पर 22 नवंबर, रविवार रात हरि-हर मिलन की परंपरा निभाई गई। इस खास मौके पर बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर गोपाल मंदिर पहुंचे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यहां भगवान द्वारकाधीश और महाकाल का विशेष पूजन किया गया। इस अद्भुत धार्मिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तुलसी और बिल्वपत्र की मालाओं का हुआ आदान-प्रदान गोपाल मंदिर पहुंचने पर भगवान महाकाल और भगवान द्वारकाधीश का वैदिक मंत्रों के बीच पूजन किया गया। दोनों देवताओं का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक भी हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की ओर से भगवान गोपाल को बिल्वपत्र की माला अर्पित की गई, जबकि भगवान द्वारकाधीश की ओर से महाकाल को तुलसी की माला पहनाई गई।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें