MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, कई जिलों के कलेक्टर बदलेंगे; मंत्रियों की पसंद नहीं चलेगी
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार 6 जिलों के कलेक्टर बदलने जा रही है। यह सूची जनवरी 2027 के पहले आएगी। इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और नीमच को नए कलेक्टर देने की तैयारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जबकि ग्वालियर को पौने 3 साल बाद पुरुष कलेक्टर मिलेगा, लेकिन इसमें किसी मंत्री या नेता की पसंद नहीं चलेगी। यह सरकार के पसंद का अफसर होगा। यहां अभी 2011 बैच की आइएएस रुचिका चौहान का जनवरी 2027 में कद बढ़ने वाला है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ये सचिव बन जाएंगी। इन्हें अच्छा विभाग मिलना तय माना जा रहा है। इन जिलों के कलेक्टर हो सकते है इधर से उधर उधर, भोपाल संभाग के सीहोर जिले में जनवरी 2025 से पदस्थ बालागुरु को हटाया जा सकता है। वे 2015 बैच के अफसर हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजगढ़ में 2013 बैच के आइएएस गिरीश कुमार मिश्रा अगस्त 2024 से पदस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ नेताओं से उनकी अनबन शुरू हो चुकी है।