रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली अगर आप परिवार, रिश्तेदारों या दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब एक साथ ज्यादा लोगों की ट्रेन टिकट बुक कराना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) ने बल्क और ग्रुप टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नए नियम के तहत अब ग्रुप रिजर्वेशन में बुक होने वाली बर्थ की संख्या पर कोई तय लिमिट नहीं होगी। इस फैसले से शादी-ब्याह में जाने वाले परिवारों, बारात, स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स, तीर्थयात्रियों और स्पोर्ट्स टीम को राहत मिल सकती है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आइए जानते हैं रेलवे के नए नियम क्या हैं और ग्रुप टिकट बुक कराने के लिए आपको क्या करना होगा। ग्रुप टिकट बुकिंग में क्या बदला? दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बल्क और ग्रुप रिजर्वेशन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.