बिहार में सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, पटना समेत 40 ठिकानों पर छापेमारी
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग रोकने के लिए मंगलवार को बिहार में 40 से अधिक स्थानों पर छापे पड़े।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना, सारण, रोहतास, पूर्णिया, बक्सर, सहरसा, नवादा, मुंगेर, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भोजपुर, कैमूर, दरभंगा, सुपौल, जमुई, भागलपुर और औरंगाबाद आदि जिलों में छापामारी हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अधिसंख्य स्थानों पर प्रतिकूल रिपोर्ट मिली है। संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। नियमानुसार औषधि बिक्री लाइसेंस रद करने सहित अन्य कार्रवाई की पहल चल रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग को सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कालेजों के आसपास की दवा दुकानों में सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री सूचना मिली थी। उसके बाद छापेमारी हुई।