दबंग आवाज़
अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के शादी के नियमों को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पहले अग्निवीर के तौर पर सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि अब दो साल का सेवा विस्तार लेने वाले अग्निवीरों को शादी करने की भी इजाजत होगी। हालांकि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही वे शादी कर सकेंगे। इसे 'Second Tour of duty' कहा जाता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जाहिर तौर पर यह अग्निवीरों के परिवार के लिए राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। अभी इसपर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहले क्या था नियम पहले नियम यही था कि भर्ती के वक्त अग्निवीर अविवाहित होने चाहिए। इसके अलावा सेवा के दौरान भी वे शादी नहीं कर सकते। पहले भर्ती भी केवल चार साल के लिए की जा रही थीं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें