चंडीगढ़ जमीन अधिग्रहण के बाद उचित मुआवजे के लिए अदालत पहुंचने में लंबी देरी हो जाए, तब भी किसानों के न्याय पाने की उम्मीद खत्म नहीं होती।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने करीब 3006 दिन की देरी से दायर अपील को मंजूर करते हुए कहा कि केवल देरी के आधार पर भूमि मालिकों को उचित मुआवजे के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।