KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली किआ (KIA) भारतीय बाजार में मजबूत हो रही है. कंपनी देश की टॉप-5 कार ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गई है. कंपनी के पोर्टफोलियो में सोनेट, सिरॉस, कारेन्स क्लैविस, सेल्टॉस और दूसरी मास मार्केट गाड़ियां आती हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हाल ही में कंपनी ने इन कारों के वेरिएंट्स में बदलाव किया है. इसके तहत कंपनी ने सेल्टॉस, क्लैविस और सोनेट के कुछ मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। कंपनी ने इस बदलाव की वजह नहीं बताई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कारों के मॉडल्स में हुए बदलाव को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. संभवतः कंपनी ने ये बदलाव कंज्यूमर्स के लिए फैसला लेने को आसान बनाने के लिए किया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
या फिर कंपनी ने उन वेरिएंट्स को डिस्कंटीन्यू किया है, जिनकी मांग कम थी.