दबंग आवाज़
घर पर आसान तरीके से बनाएं नारियल की बर्फी
5 February 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सामग्री ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 2 कप कंडेन्स्ड मिल्क - 1 कप चीनी - 1/2 कप (स्वादानुसार) इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच घी - 1 बड़ा चम्मच सजावट के लिए काजू या पिस्ता (कटा हुआ) नार‍ियल बर्फी की स्‍टेप बाय स्‍टेप रेसिपी एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
2-3 मिनट तक मध्यम आँच पर हल्का भूनें ताकि नारियल की नमी सूख जाए। अब कढ़ाई में कंडेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आँच पर पकाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा होने लगे। इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चीनी पिघलने के बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर कढ़ाई के किनारों से छोड़ने न लगे। इस प्रक्रिया में लगभग 10-12 मिनट लग सकते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें। पकाए हुए मिश्रण को इस पर डालें और समान रूप से फैलाएं। इसके ऊपर कटे हुए काजू या पिस्ता छिड़कें और हल्के हाथों से दबा दें।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें