मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई धरती से कोई 22.5 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित मंगल ग्रह पर कुछ अजीब दिखा है. इंटरनेशनल रिसर्चर्स की एक टीम ने लाल ग्रह की सतह पर खड़ी चट्टानों वाली 29 अजीब संरचनाओं की पहचान की है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
माना जा रहा है कि इन चट्टानों के नीचे प्राचीन बर्फ के विशाल ग्लेशियर छिपे हुए हैं. यह खोज मंगल के उत्तरी गोलार्ध में स्थित अल्बा मॉन्स ज्वालामुखी के आसपास की गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
‘अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस लेटर्स’ जर्नल में छपी स्टडी के अनुसार टीम ने कुल 738 क्रेटर्स की जांच की थी. इनमें से 29 जगहों पर 3 किलोमीटर तक फैले और 209 मीटर ऊंचे ग्लेशियर मिले हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अगर यह बर्फ सुरक्षित साबित होती है तो भविष्य में मंगल पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के लिए यह पानी का स्रोत बन सकती है। 738 क्रेटर्स की जांच और 3डी मैप से साइंटिस्ट्स ने कैसे पकड़ा यह सुराग?