कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 35 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट एवं पुष्पावती पूठ में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अनेक लोगों ने मध्य रात्रि के बाद ही गंगा स्नान शुरू कर दिया, जबकि अधिकांश श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहुर्त में गंगा स्नान शुरू किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी के साथ करीब एक पखवाड़े से गंगा खादर में पड़ाव डालकर रह रहे श्रद्धालुओं की घर वापसी शुरू हो गई है। गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा के विशाल रेतील मैदान में पिछले एक पखवाड़े से लाखों श्रद्धालु डेरा डाल कर रहे थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वह गंगा स्नान के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, योग एवं ध्यान आदि कर रहे थे। संपूर्ण मेला क्षेत्र तंबुओं की नगरी में बदल गया था। इस बार मेले में चतुर्दशी पर अन्य वर्षो से ज्यादा श्रद्धालुओं का सैलाब देखा गया।