छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा देने पर CM साय का जोर
13 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में अधिकतम मूल्य संवर्धन करने और डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के स्टील उद्योग को और अधिक मजबूत बनाने तथा राज्य में उत्पादित स्टील का अधिकतम मूल्य संवर्धन प्रदेश के भीतर ही सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि केवल कच्चे स्टील के उत्पादन तक सीमित रहने के बजाय डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी स्टील उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख स्टील उत्पादक राज्यों में शामिल है। राज्य में उपलब्ध खनिज संसाधन, औद्योगिक आधार और ऊर्जा क्षमता को देखते हुए यहां स्टील आधारित उद्योगों के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं।