चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की तीन सीटों की मंजूरी, कैंसर उपचार को मिलेगा नया आयाम
6 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। रायपुर मेडिकल कॉलेज को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की तीन सीटों की मंजूरी। राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की चिकित्सा शिक्षा और कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। पं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर को एम.सी.एच. (मास्टर ऑफ चीफ सर्जरी) सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के तीन सीटों की स्वीकृति मिल गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देश जारी कर दिया है कि इस सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह उपलब्धि प्रदेश के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी क्योंकि इससे उन्नत चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे।