दबंग आवाज़
खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपना कर देश की अर्थ-व्यवस्था मजबूत करें : राज्य मंत्री जायसवाल
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि वे खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान करें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य मंत्री जायसवाल ने भोपाल स्थित मृगनयनी, कबीरा और विंध्यावैली स्टोर का निरीक्षण कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने जनता से शुद्ध और उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पाद अपनाने का अनुरोध किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य मंत्री जायवाल ने कहा कि उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जनता को उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अभियान के तहत लोगों को खादी और स्वदेशी उत्पादों के फायदों के बारे में बताया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें