दबंग आवाज़
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अनूठी पहल : प्रयागराज गंगाजल वितरण का किया शुभारंभ
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अनूठी पहल उन्होंने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल के वितरण का शुभारंभ किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्य कार्यक्रम अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क से प्रारंभ हुआ, जहां मंत्री सारंग ने गंगाजल वितरण हेतु विशेष रूप से तैयार रथों का पूजन-अर्चन कर रवाना किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री सारंग ने वार्ड 69 के अशोका गार्डन, वार्ड 37 में द्वारका नगर एवं वार्ड 76 में पहुंचे और नागरिकों के घर-घर जाकर पवित्र गंगाजल वितरित किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अभियान के अंतर्गत नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में घर-घर गंगाजल वितरण किया गया, ताकि जो श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा सके, वे भी इस पवित्र जल का लाभ उठा सकें।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें