मंत्रियों की कोठियां फिर से होंगी चमचमाती, करोड़ों का बजट हुआ मंजूर
3 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने मंत्रियों की सरकारी कोठियों के रखरखाव के लिए एक बार फिर से 5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह मौजूदा कार्यकाल में दूसरी बार है जब इस तरह की राशि को मंजूरी दी गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे पहले नवंबर 2024 में विधानसभा सत्र के दौरान 15 करोड़ रुपये मरम्मत कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यभार संभालने के बाद अधिकांश मंत्रियों को कोठियां अलॉट कर दी गई थीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कोठी लेने से इंकार किया था, जबकि मंत्री विपुल गोयल को हाल ही में सेक्टर-16 में आवास मिला है, जहां फिलहाल मरम्मत जारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नवंबर 2024 में स्वीकृत बजट से अधिकांश कोठियों की मरम्मत का काम कई महीनों तक चलता रहा। अब कुछ मंत्रियों द्वारा अतिरिक्त राशि की मांग के बाद विधानसभा ने फिर से 5 करोड़ की स्वीकृति दी है।