कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण
1 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) में ₹76.69 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और वृहद वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी (ज़ारा) में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने करीब ₹76.69 लाख की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर विधायक ने ‘वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026’ के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। ग्राम पहुंचने पर विधायक अनुज शर्मा का ग्रामीणों ने पुष्पहार, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।