एमएलसी 2025: सिएटल ओकार्स ने दर्ज की सीजन में दूसरी जीत
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
न्यूयॉर्क सिएटल ओकार्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 20वें मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। यह सीजन में सिएटल ओकार्स की दूसरी जीत है, जो उसे लगातार पांच हार के बाद नसीब हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, छठी हार के बाद लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स सबसे आखिरी पायदान से ऊपर उठ ही नहीं सकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डलास में खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने चार विकेट खोकर 202 रन बनाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्मुक्त चंद और आंद्रे फ्लेचर की सलामी जोड़ी के बीच 5.3 ओवरों में 39 रन की साझेदारी हुई। उन्मुक्त चंद 11, जबकि आंद्रे फ्लेचर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रदरफोर्ड भी पांच रन बनाकर चलते बने।