भारत-अमेरिका मेगा ट्रेड डील पर जोर: मोदी-ट्रंप ने अधिकारियों को दिए निर्देश
18 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने-अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द एक व्यापक व्यापार समझौता तैयार करें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह अहम जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को दी, जिसमें बताया गया कि G7 समिट के दौरान दोनों नेताओं की करीब 16 महीने बाद यह महत्वपूर्ण मुलाकात हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, हाल के समय में बने तनाव को कम करना और सहयोग को नए स्तर पर ले जाना था।