बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री साय पहुंचे मां शारदा धाम, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
3 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री ने मां शारदा धाम में पूजा की बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील स्थित ग्राम पंचायत जामटोली के ग्राम डेवाडेलंगी पहुंचे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने यहां स्थित मां शारदा धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेश के समस्त नागरिकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान उन्होंने कहा, "मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान, बुद्धि और विद्या का प्रकाश सबके जीवन में बना रहे।" उन्होंने यह भी कहा कि वेदों में मानव योनि को सबसे सौभाग्यशाली बताया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
84 लाख योनियों के बाद यह जीवन मिलता है, इसलिए हमें ऐसे कर्म करने चाहिए कि जब हम इस दुनिया से जाएं तो लोग हमें सदैव याद रखें।