एमपी टूरिज्म बोर्ड को प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिए मिला स्कॉच अवॉर्ड-2024
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने ग्रहण किया अवार्ड नई दिल्ली में 100वें स्कॉच समिट में मिला अवॉर्ड भोपाल एमपी टूरिज्म बोर्ड को उसके सतत पर्यटन पहल ‘प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशंस’ के लिए प्रतिष्ठित SKOCH अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष जताते हुए कहा कि MPTB सतत और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति प्रतिबद्ध है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हम सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के सतत प्रयास कर रहे है। यह अवॉर्ड परियोजना को क्रियान्वित कर रहे सभी हितधारको और अधिकारियों का हौसला बढ़ाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में 100वें स्कॉच समिट के दौरान अवार्ड ग्रहण किया।