ग्वालियर में बन रहा MP का पहला एलिवेटेड रोड, स्वर्ण रेखा नदी पर 13.85 KM लंबी सड़क में 293 पिलर और 14 लूप; भोपाल-इंदौर में नहीं है ऐसा
6 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्वालियर ग्वालियर में दिल्ली के रिंग रोड की तर्ज पर प्रदेश की पहली एलिवेटेड रोड बन रही है। यह 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही यह मध्यप्रदेश की पहली ऐसी एलिवेटेड रोड होगी, जो किसी नदी के ऊपर बनाई जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुरैना रोड पर जलालपुर तिराहा के पास से यह एलिवेटेड रोड शुरू हुई है, जो गिरवाई में शिवपुरी लिंक रोड के पास तक जाएगी। 293 पिलर पर बनाई जा रही इस एलिवेटेड रोड की लंबाई स्वर्ण रेखा नदी के बराबर मतलब 13.85 किलोमीटर है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एलिवेटेड रोड पर 14 लूप बनाए जा रहे हैं। इससे शहर का ट्रैफिक एलिवेटेड रोड पर चढ़ और उतर सकेगा। यह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिलहाल इसका 60 फीसदी काम हो चुका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उम्मीद है कि अगले साल तक यह सौगात ग्वालियर के लोगों को मिल जाएगी।