मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
समाज की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक उसकी गौरवशाली परंपराओं को पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ विभिन्न समाजों, समुदायों और जनजातीय परंपराओं की विविधता से समृद्ध प्रदेश है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यहां के प्रत्येक समाज की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाज और परंपराएं हैं, जो प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध बनाती हैं।