मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल, छह वर्षीय छयांश का होगा पूरा उपचार; अधिकारियों को दिए निर्देश
26 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता और मानवीय पहल का परिचय देते हुए छह वर्षीय छयांश के संपूर्ण उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छयांश के परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब बच्चे के उपचार में आर्थिक परेशानी बाधा नहीं बनेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी बच्चे का उपचार आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित नहीं होना चाहिए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी भावना के साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छयांश के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल से छयांश के परिजनों में उम्मीद जगी है।