डेविस कप: टोगो के खिलाफ मुकुंद और रामकुमार की बड़ी जीत, मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई
1 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली। भारत का डेविस कप में टोगो के खिलाफ शानदार शुरुआत, मुकुंद-रामकुमार की बड़ी जीत, मैनेजर ने सराहा। भारतीय टेनिस टीम ने डेविस कप के विश्व ग्रुप-2 मुकाबले में टोगो के खिलाफ शानदार आगाज किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
1 और 2 फरवरी को नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टीम के नंबर 1 एकल खिलाड़ी मुकुंद शशिकुमार और अनुभवी रामकुमार रामनाथन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को मजबूत बढ़त दिला दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुकुंद शशिकुमार ने पहले एकल मुकाबले में टोगो के लियोवा अयित अजवोन को 6-2, 6-1 से मात दी, वहीं दूसरे मुकाबले में रामकुमार रामनाथन ने थॉमस सेटोडजी के खिलाफ 6-0, 6-2 से एकतरफा जीत दर्ज की।