जयपुर में ‘नारी चौपाल’: हाड़ौता में महिलाओं को सशक्त बनाएगा सक्षम अभियान
5 November 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सक्षम जयपुर अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जयपुर जिले के प्रत्येक उपखंड पर नारी चौपाल आयोजित की जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी कड़ी में 6 नवंबर को चौमूं के हाड़ौता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में चौपाल होगी। जिला कलक्टर डॉ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जितेन्द्र कुमार सोनी ने नारी चौपाल के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं एवं आयोजन में अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षु आईएएस श्री मृणाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाना है।