परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर अब तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से दावा किया जा रहा है कि सरकार के पास 40 से 50 सांसद कम पड़ रहे हैं, जिसके चलते पार्टियों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने दावा किया है कि जरूरी आंकड़ा नहीं जुटा पाने के चलते NDA शीतकालीन सत्र को दांव पर लगा रही है। साथ ही कहा कि सांसदों को खरीद के लिए 150 करोड़ रुपये की रकम तय की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनका कहना है कि इस काम के लिए महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री को लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी भी नेता का नाम नहीं लिया।