ब्रह्मपुर से उधना के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल और स्टॉपेज
27 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ब्रह्मपुर से उधना के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, रायपुर, दुर्ग व गोंदिया में स्टॉपेज। पूर्व-मध्य-पश्चिम भारत को जोड़ने वाली यह पहली ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के ब्रह्मपुर से गुजरात के उधना के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह ट्रेन देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरेगी। इसके संचालन से न केवल यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा सरल होगी बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहली अमृत भारत ट्रेन जोन से होकर गुजरेगी यह नई ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है। ट्रेन का स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर दिया गया है।