पंजाब में प्रीगाबालिन 75mg दवा के लिए नए नियम, प्रिस्क्रिप्शन और ID दिखाना अनिवार्य
29 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. पंजाब में प्रीगाबालिन 75 एमजी दवा की बिक्री पर लगी अनौपचारिक रोक हट गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पंजाब केमिस्ट्स एसोसिएशन (पीसीए) ने मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए राज्यभर में इस दवा की आपूर्ति और बिक्री दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि, अब केमिस्टों को दवा बेचने के लिए सख्त शर्तों का पालन करना होगा। दवा केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) के वैध पर्चे पर ही दी जाएगी। इसके अलावा दवा खरीदने वाले मरीज को अपनी पहचान का प्रमाण भी दिखाना होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एसोसिएशन के इस फैसले से उन मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें नसों में दर्द, मधुमेह से जुड़ी न्यूरोपैथी और अन्य बीमारियों के उपचार के लिए डॉक्टरों ने यह दवा लिखी हुई है।