न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले लगा एक और झटका, अब फर्ग्यूसन हुए बाहर
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल यानी बुधवार 19 फरवरी से होने वाला है। मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह काइल जैमीसन टीम का हिस्सा होंगे। इससे पहले भी न्यूजीलैंड की टीम चोट की समस्या से जूझ चुकी है। एक बदलाव पहले ही किया जा चुका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि रविवार को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अनौपचारिक अभ्यास मैच में गेंदबाजी करने के बाद फर्ग्यूसन को अपने दाहिने पैर में कुछ दर्द महसूस हुआ और प्रारंभिक चिकित्सा मूल्यांकन से संकेत मिला कि वह पूरे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऐसे में लॉकी फर्ग्यूसन को पैर की चोट के कारण ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर कर दिया गया है।