इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी मिंज ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों को विकसित करने का सशक्त साधन है।